फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, जानिए किसे मिला टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने आखिर तमाम उहापोह के शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जार कर दी। 194 प्रत्याशियों की इस सूची में कांग्रेस ने क्रिकेटरों से लेकर बॉलीवुड कलाकारों और कई अन्य दिग्गजों को टिकट बांटे।
विज्ञापन


राहुल गांधी अमेठी और सोनिया गांधी रायबरेली की ही अपनी पारंपरिक सीट से चुनाव लड़ेंगी। फूलपुर सीट से पार्टी ने क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को और जौनपुर से अभिनेता रविकिशन को उम्मीदवार बनाया है। उन्नाव की मौजूदा सांसद अनु टंडन की सीट बरकरार रखी गई है।

युवाओं और मह‌िलाओं को ट‌िकट

कांग्रेस की इस पहली सूची में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का दबदबा नजर आया। युवा और महिलाओं को आगे लाने की बात करने वाले राहुल की इच्छा के अनुसार इसमें 35 प्रतिशत युवाओं (50 साल से नीचे) और 15 फीसदी महिलाओं के टिकट दिए गए हैं।

सूची में महिला उम्मीदवारों की संख्या 28 है। अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को बिलासपुर से टिकट दिया गया है।

औरंगाबाद से निखिल कुमार, कटक से अपराजिता मोहंती, बंगलूरू दक्षिण से नंदन निलेकणि, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, को टिकट दिया गया। महाराष्ट्र में कांग्रेस 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

दिग्गजों की सीटें

सुशील कुमार शिंदे- सोलापुर, संजय कपूर-पीलीभीत, प्रिया दत्त- मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, गुरुदास कामत- मुंबई नॉर्थ वेस्ट, शंकर सिंह वाघेला- साबरकांता, मीराकुमार- सासाराम, मिलिंद देवड़ा-मुंबई साउथ, मुकुल वासनिक-रामटेक, मीनाक्षी नटराजन-मंदसौर, कमलनाथ- छिंदवाड़ा, अखिलेश प्रताप सिंह-मुजफ्फरपुर, अभिजीत मुखर्जी-जंगीपुर,
विज्ञापन

पढ़‌िए पूरी ल‌िस्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें