फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

"मोदी हिंदुस्तान के सबसे लोकप्रिय नेता"

Sat, 07 Sep 2013 08:59 PM IST
जयप्रकाश पाराशर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक सभा के दौरान प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी को हिंदुस्तान का सबसे लोकप्रिय नेता करार दिया।
विज्ञापन


वहीं राजनाथ सिंह ने शिवराज सिंह चौहान की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए कहा कि जहां भी भाजपा की सरकारें हैं उन राज्यों में विकास ज्यादा हुआ है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हों या गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर हों।

राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी पर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस को जलन हो रही है। आगे और भी आरोपों के लिए मजबूती से खड़ा होने की जरूरत है। हिंदुस्तान की जनता नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है।
विज्ञापन


मोदी ने प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमले किए। मोदी ने कहा कि एक सिंह दिल्ली में हैं और एक सिंह छत्तीसगढ़ में हैं। उन्हें भी सरकार चलाते दस साल हो गए।

इधर रमनसिंह को भी दस साल हो गए। दिल्ली में भी डॉक्टर हैं,छत्तीसगढ़ में भी ये डॉक्टर हैं। वे रुपए के डॉक्टर हैं और ये आदमियों के डॉक्टर हैं। रुपए के डॉक्टर ने रुपए को ही अस्पताल पहुंचा दिया। वहां रुपया जीने मरने के बीच झूल रहा है। छत्तीसगढ़ के इस डॉक्टर ने सबको स्वस्थ कर दिया।

मोदी ने रमन सिंह की चावल योजना की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की चावल योजना से तो उन्होंने भी सीखा और अपने यहां लागू की।

मोदी ने कहा कि अगले पांच साल छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण हैं इसलिए रमनसिंह को जिताना जरूरी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ बनाने के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निर्णय की सराहना की।

राहुल गांधी का नाम लिए बिना मोदी ने कहा कि कांग्रेस को चलाने वाले नेता कह रहे हैं कि गरीबी मानसिक अवस्था है। आगे मोदी बोले कि गरीबी हटाओ का नारा देने वाली उनकी दादी (इंदिरागांधी) भी सोच रही होगी कि तीसरी पीढ़ी तक कितना अंतर आ गया है।

राजनाथसिंह ने कहा कि रमन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ साढ़े नौ साल में देश के अग्रिम राज्यों में आ गया है। यहां दाल 10 रुपएकिलो और चावल 2 रुपए किलो मिल रहा है।

तेंदू पत्ता तोड़ने वाले आदिवासी भाइयों को चरण पादुकाएं तक दे दी हैं। जिस नेता की नजर जनता के चरणों पर होती है, उसे जनता सिंहासन पर बैठाने में देर नहीं लगाती।

दिग्विजय बोले,मोदी का मॉडल कर्ज पर टिका है

रायपुरकी यात्रा पर आए दिग्विजय सिंहने कहा कि नरेंद्र मोदी काविकास का मॉडल कर्ज पर आधारितहै। रमनसिंह भी छत्तीसगढ़में 2 रुपएकिलो चावल बेच रहे हैं,वह केंद्र का पैसा है।

केंद्रसरकार प्रति किलो 22 रुपएका योगदान करती है। शेष 3 रुपए में से एक रुपया छत्तीसगढ़ सरकार मिलाती है। एक रुपया देकर रमन सिंह चावल वाले बाबा बन रहे हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें