गुरुवार को राज्य सभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जैसे ही गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले पर बोलना शुरू किया, वैसे ही राज्यसभा में हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी सांसदों ने मोदी हाय-हाय के नारे लगाने शुरू कर दिए।
हंगामा इतना बढ़ गया कि राज्य सभा शु्क्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। जितनी देर राजनाथ सिंह बोलते रहे, कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ और हाय-हाय के नारे लगाते रहे।
राजनाथ सिंह ने संसद में यह भी कहा कि जीपीएस से मिली जानकारी से यह साफ होता है कि गुरदासपुर में हमला करने वाले आतंकी पाकिस्तान से रावी नदी से होते हुए भारत में घुसे थे।