फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ ने जताया पाकिस्तान पर भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट हमले के बाद पाकिस्तान की भूमिका को लेकर केन्द्र की राजनीति में खींचतान शुरू हो चुकी है। पाकिस्तान द्वारा हमले के लिए बनाई गई जांच कमेटी पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भरोसा जताया है तो केन्द्र सरकार में ही मंत्री शिवसेना ने बातचीत बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन


शिवसेना कोटे के केन्द्रीय मंत्री अनंत गीते ने आतंकवाद पर लगाम न लगने तक पाकिस्तान से सभी तरह की बातचीत पर पाबंदी लगाने की मां की है।

बता दें एक दिन पहले ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पठानकोट हमले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने के आदेश दिए थे। कमेटी पठानकोट हमले में पाकिस्तान संबंधों की जांच करेगी। जिसके आरोप भारत की ओर से लगाए गए थे।

पठानकोट हमले के तुरंत बाद भारत ने इस संबंध में पुख्ता सबूत पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिए थे। इसके बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मामले पर गंभीरता दिखाते हुए प्रधानमंत्री मोदी से बात की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

शिवसेना ने जताई बातचीत पर आपत्ति

मोदी का कड़ा रुख देख पाक प्रधानमंत्री ने मामले में जांच का आश्वासन दिया था। इसी कड़ी में शरीफ की ओर से उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। पाक के इस कदम की भारत की ओर से सराहना भी की गई थी।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी पत्रकारों से बात करते हुए साफ कर दिया कि भारत पाकिस्तान के इस कदम से संतुष्ट है और उसे जांच पर भरोसा है। राजनाथ ने कहा कि पाक सरकार ने हमें कार्रवाई का आश्वासन दिया है, इसलिए इतनी जल्दी अविश्वास करने का कोई कारण भी नजर नहीं आता।

वहीं गृहमंत्री के रवैये से अलग केन्द्र के एक अन्य मंत्री ने पाकिस्तान से बातचीत का विरोध जताकर सरकार को असमंजस में डाल दिया है। ‌शिवसेना कोटे के मंत्री अनंत गीते ने सीमा पार आतंकवाद पर रोक न लगने तक पाकिस्तान से किसी भी तरह की बातचीत का विरोध किया है। गीते ने कहा शिवसेना पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की बातचीत का विरोध करती है जब तक सीमा पार से होने वाले आतंकवाद पर रोक न लग जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें