फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्लीकट्टू पर जयललिता ने मोदी सरकार से की अध्यादेश की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु में सांड को काबू करने के परंपरागत खेल जल्लीकट्टू पर सुप्रीम कोर्ट की रोक बरकारार रखने के बाद राज्य की मुख्यमंत्री जयललिता ने जल्लीकट्टू के आयोजन के लिए मोदी सरकार से अध्यादेश जारी करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी को इस बावत पत्र लिखा है। पीएम मोदी को भेजे पत्र में जयललिता ने लिखा है कि "मैं पूरी मजबूती से अपने पहले के इस अनुरोध को दोहरा रही हूं कि सरकार जल्लीकट्टू के आयोजन के लिए अध्यादेश पारित करे।"
विज्ञापन

जल्लीकट्टू पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक

मालूम हो कि हाल ही में केंद्र सरकार ने जल्लीकट्टू खेल पर से पाबंदी हटाने के लिए अधिसूचना जारी की थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगाई है।तमिलनाडु में जल्लीकट्टू एक लोकप्रिय खेल रहा है।

हालांकि पशुप्रेमी संगठन इस खेल का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए थे। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के सामने याचिका दायर कर मामले पर तुरंत सुनवाई की मांग की थी। इसी मामले पर सुनवाई के दौरान ये फैसला आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें