फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सीबीआई जांच से खुलेगा दंगों का राज'

Tue, 15 Oct 2013 01:03 AM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मलिकपुरा, काकड़ा और शोरम गांव में दंगा पीड़ित किसानों का हाल जानने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दंगे में यूपी सरकार ने विवेकहीन निर्णय लिए हैं। सीबीआई जांच के बाद ही दंगे का सच सामने आएगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट तक किसानों की लड़ी लड़ी जाएगी। किसानों को मुआवजा दिलाने की पुरजोर कोशिश होगी।

राजनाथ ने जनता के बीच बिगड़े भाईचारे के लिए सरकार के विवेकहीन फैसलों को दोषी ठहराया। उन्होंने सवाल किया कि सपा के शासन में हर बार हिंसा क्यों होती है। सीबीआई जांच से सूबे की सरकार को परहेज नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा भाजपा किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने देगी। सुप्रीम कोर्ट तक किसानों की लड़ाई लड़ी जाएगी। किसानों की ट्यूबवेल और ट्रैक्टरों का मुआवजा दिलाने की पुरजोर कोशिश करेंगे। गन्ने के भाव पर सरकार खामोश है।
किसानों को हर तरीके से दबाने की कोशिश की जा रही है। निष्पक्ष कार्रवाई से ही सौहार्द का माहौल बनेगा।

इस दौरान भाजपा विधानमंडल दल के नेता हुकुम सिंह, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया आदि भी मौजूद थे।

हमारी जान भी ली और हम पर ही केस
मलिकपुरा पहुंचे राजनाथ को लोगों ने अपना दर्द सुनाया। कवाल कांड, जौली गंगनहर और बसधाड़ा में पंचायत से लौटते ग्रामीणों पर हमले का हाल बताया। किसानों का कहना था कि हमारी ही जान ली गई और उनके ऊपर ही मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं।

सोमवार को भाजपा अध्यक्ष मलिकपुरा में ममेरे भाई गौरव और सचिन के घर पहुंचे। पीड़ित परिवार से कवाल कांड की जानकारी ली। गौरव और सचिन के परिवार की महिलाओं का कहना था कि कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव यहां आकर सीबीआई जांच को मना कर चुके हैं।

वहीं, किसानों का कहना था कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में आग लगाकर नहर में फेंके गए। राजनाथ सिंह ने सभी को भरोसा दिलाया कि इंसाफ की लड़ाई लड़ी जाएगी। रासुका में निरुद्ध विक्रम सैनी के परिवार की महिलाओं ने भी भाजपा अध्यक्ष के समक्ष अपना पीड़ा रखी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें