फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी और राजनाथ ने किया यूपी पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मिशन उत्तर प्रदेश पर व्यापक विचार विमर्श किया। दोनों नेताओं के बीच चली करीब एक घंटे की बैठक में राज्य में संगठन की स्थिति और केंद्रीय मंत्रिमंडल में जल्द होने वाले बदलाव पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


दरअसल सूबे में साल 2017 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री राज्य के मंत्रियों की संख्या बढ़ाने के अलावा कुछ राज्य मंत्रियों को तरक्की देने के पक्षधर हैं। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में उन्होंने इस संबंध में राजनाथ की राय ली। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में इस समय सूबे से 13 मंत्री हैं।

इनमें से दो राज्यसभा से हैं। प्रधानमंत्री खुद राज्य की वाराणसी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पार्टी में राज्य के संगठन की कमान पिछड़ा जाति वर्ग को देने के अलावा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में अगड़ा वर्ग के किसी कद्दावर नेता को पेश करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के कुछ राज्य मंत्रियों को पदोन्नति मिलेगी

गृहमंत्री रविवार पूर्वाहन ही 7 रेसकोर्स स्थित प्रधानमंत्री निवास पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ एक घंटे से अधिक समय बिताया। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री बजट सत्र से पहले संगठन में फेरबदल करना चाहते हैं। इस फेरबदल में उनका इरादा चुनावी राज्यों को मंत्रिमंडल में ज्यादा प्रतिनिधित्व देने का है।

चूंकि पार्टी को अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसनी है, इसलिए इस मुलाकात में इस सूबे में मंत्रियों का कोटा बढ़ाए जाने और वर्तमान मंत्रियों की सामाजिक गणित के हिसाब से उपयोगिता पर चर्चा हुई। चूंकि सूबे से पहले ही मंत्रिमंडल में 13 मंत्री शामिल हैं, इसलिए इसका भी गुणाभाग किया गया कि विस्तार के दौरान इनमें से कुछ को संगठन में भेज कर क्यों न राज्य के सामाजिक और जातिगत खांचे में फिट बैठने वाले नए चेहरों पर दांव लगाया जाए।

सूत्रों का कहना है कि इस बार राज्य के कुछ राज्य मंत्रियों को पदोन्नति मिलेगी, इसमें कपड़ा राज्य मंत्री संतोष गंगवार और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का नाम लिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें