फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर में नहीं खा सकेंगे पान-गुटखा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में अब पान-गुटखा खाकर प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगेगा। पान की पीक मारकर मंदिर की दीवारों को बदरंग करने और गंदगी फैलाने की शिकायत के बाद मंदिर प्रशासन ने यह कदम कदम उठाने की तैयारी की है।
विज्ञापन


चाहे श्रद्धालु हों या फिर पुजारी, सेवादार और वहां ड्यूटी में तैनात कर्मचारी। मंदिर परिसर में पान-गुटखा खाकर घूमते पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

मंदिर में पान खाकर मंत्रोच्चार करने और पूजा कराने की शिकायतों के बाद मंदिर प्रशासन सख्त हो गया है। पता चला है कि तमाम अर्चक, सेवादार और कर्मचारी मंदिर में पान, गुटखा खाकर घूमते रहते हैं।

इससे जहां गंदगी फैल रही है, वहीं बाबा के दरबार की शुचिता भी प्रभावित हो रही है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंदिर प्रशासन ने न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी साथ चर्चा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ण रूप से लगेगा प्रतिबंध

न्यास अध्यक्ष ने मंदिर में पान-गुटखा खाकर किसी के भी प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। न्यास अध्यक्ष की हरी झंडी के बाद मंदिर प्रशासन पान, गुटखा, तंबाकू पर रोक लगाने की तैयारी की है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पारस नाथ द्विवेदी ने इसकी पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि बाबा के दरबार में पान खाकर गंदगी फैलाने वालों को दंडित किया जाएगा। इसके लिए जुर्माना लगाने का प्रावधान किया जाएगा। अभी जुर्माने की राशि तय नहीं हो सकी है। जल्द ही इसके लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए जाएंगे।

मंदिर में अर्चकों, सेवादारों का पान खाकर पूजापाठ कराना अशोभनीय है। इससे अनुष्ठान की शुचिता प्रभावित होती है। इसकी शिकायत मिलने के बाद अंकुश लगाने के लिए कहा गया है। न्यास परिषद की अगली बैठक में इस पर प्रस्ताव पारित कर दिया जाएगा, ताकि मंदिर में पान-गुटखा पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जा सके। - आचार्य पं. अशोक द्विवेदी, अध्यक्ष न्यास परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें