फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश खन्ना को मिलेगा पद्म विभूषण?

Wed, 26 Dec 2012 09:39 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के गुजरे जमाने के सुपर स्टार दिवंगत राजेश खन्ना को इस साल देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा जा सकता है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए बुधवार को एक उच्च स्तरीय समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन


काका के नाम से मशहूर खन्ना का इसी साल 18 जुलाई को निधन हो गया। इसके अलावा शोले जैसी फिल्म का निर्माण करने वाले रमेश सिप्पी को अगले साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म श्री से सम्मानित किया जा सकता है।

पद्म पुरस्कारों के लिए नाम चयनित करने वाली समिति में कैबिनेट सचिव अजित सेठ, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पुलक चटर्जी, केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह, अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह, वैज्ञानिक अनिल काकोडकर शामिल हैं। इन सभी ने बैठक में अगले साल दिए जाने वाले पद्म पुरस्कार के विजेताओं के नाम शार्टलिस्ट किए।
विज्ञापन


पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले नामों की घोषणा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मंजूरी के बाद 25 जनवरी 2013 को की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि खन्ना और सिप्पी के नामों की सिफारिश सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने की है। इस साल प्रसिद्ध गायक और संगीतकार भूपेन हजारिका को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

बॉलीवुड स्टार खन्ना 1992 से 1996 तक नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस सांसद रह चुके हैं। खन्ना को अपने जीवनकाल में कभी भी पद्म पुरस्कार नहीं मिला, जबकि उनके समकालीन धर्मेंद्र, देव आनंद, शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार, हेमा मालिनी और वहीदा रहमान इस पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। इसी तरह निर्माता-निदेशक सिप्पी (65) को भी तक पद्म पुरस्कार नहीं मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें