फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागों के चक्कर नहीं, बस एक कॉल

Thu, 11 Sep 2014 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान की जनता को अपनी समस्याओं और शिकायतों को दर्ज करवाने के लिए संबंधित विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


राजस्थान सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए 'राजस्थान सम्पर्क' पोर्टल शुरू किया है, जिसमें प्रदेशवासी सरकार के किसी भी विभाग से जुड़ी शिकायतें कर सकते हैं।

साथ ही, जो साइट पर शिकायतें नहीं दे सकते उनके लिए टेलीफोन सेवा भी शुरू की है। इस नई व्यवस्था पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मुख्य सचिव राजीव महर्षि दोनों नियमित मॉनिटरिंग करेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान सरकार का राजस्थान सम्पर्क पोर्टल, एक नागरिक केंद्रित व्यवस्था है।
विज्ञापन

सरकार ने शुरू की साइट और टेलीफोन लाइन

सरकार का मानना है कि ई-गवर्नेंस और पेपरलैस फाइल सिस्टम के तहत शुरू किए गए इस पोर्टल के जरिए अधिकारियों और आमजन दोनों का समय बचता है।

इससे पारदर्शिता भी बढ़ती है तथा निगरानी व्यवस्था मजबूत होती है। जो व्यक्ति शिकायत दर्ज कराएगा, उसे कार्रवाई के प्रत्येक चरण में मोबाइल मैसेज से सूचित किया जाएगा।

साथ ही पोर्टल पर भी यह जानकारी देखी जा सकेगी। टोल फ्री नम्बर 1800-180-6127 पर भी पूछताछ की जा सकती है।
अगर आपकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो आप हर महीने के गुरूवार को संबंधित विभाग के साथ व्यक्तिगत तौर पर सुनवाई के लिए जा सकते हैं।

इन सब के बावजूद अगर आप अपने मामले के समाधान से संतुष्ट नहीं हैं, तो चयनित मामलों में राज्य स्तर पर भी सुनवाई की व्यवस्था होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें