राजस्थान की जनता को अपनी समस्याओं और शिकायतों को दर्ज करवाने के लिए संबंधित विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
राजस्थान सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए 'राजस्थान सम्पर्क' पोर्टल शुरू किया है, जिसमें प्रदेशवासी सरकार के किसी भी विभाग से जुड़ी शिकायतें कर सकते हैं।
साथ ही, जो साइट पर शिकायतें नहीं दे सकते उनके लिए टेलीफोन सेवा भी शुरू की है। इस नई व्यवस्था पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मुख्य सचिव राजीव महर्षि दोनों नियमित मॉनिटरिंग करेंगे।
जानकारी के अनुसार राजस्थान सरकार का राजस्थान सम्पर्क पोर्टल, एक नागरिक केंद्रित व्यवस्था है।