फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 70 साल का रिकॉर्ड

Tue, 05 Feb 2013 09:39 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार से बिगड़ा मौसम का मिजाज सोमवार रात आते-आते ऐसा बिगड़ा कि दिल्ली समेत लगभग पूरे उत्तर भारत में माघ के महीने में सावन की झड़ी लग गई। कई इलाकों में मंगलवार सुबह तक बरसात होती रही।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पूरे दिन बदली छाई रही और उमड़-घुमड़ कर आते मेघ कहीं हल्की तो कहीं भारी बरसात करते रहे। इस दौरान पहाड़ी राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई, तो निचले इलाके बारिश से सराबोर हो गए। दिल्ली में तो मेघों का मिजाज ऐसा बिगड़ा का पिछले 70 साल का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम में आए इस बदलाव ने पूरे उत्तर भारत को ठंडा-ठंडा, कूल-कूल कर दिया है।   

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक 46 मिमी. बारिश हुई। इससे पहले 1942 में 21 फरवरी को 24 घंटे में इससे अधिक बारिश हुई थी। तब 104.1 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई थी। 2007 में 11 फरवरी को दिल्ली में 40.4 मिमी. बारिश हुई थी।
विज्ञापन


मौसम के बदले मिजाज ने सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में अपना रंग दिखाया है। हरियाणा, पंजाब के साथ ही उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई। दूसरी ओर, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में हिमपात की वजह से कई रास्ते बंद हो गए हैं। बारिश और बर्फबारी की वजह से पारा भी लुढ़क गया है।
 
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में बर्फबारी होगी। उत्तराखंड में 7 फरवरी तक बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा व पंजाब में 24 घंटे तो यूपी में 48 घंटे के दौरान बारिश होने की भविष्यवाणी की है। मैदानी इलाकों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने के भी आसार हैं।

कहीं गिरे ओले तो कहीं झमाझम बारिश
सोमवार की शाम आई आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचाई है। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए हैं तो कहीं बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर गिर गए हैं। इससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। वहीं, सोमवार देर रात से लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

राजाजी पार्क पर्यटकों के लिए बंद
मूसलाधार बारिश के चलते राजाजी पार्क का 45 किमी. ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है। नदी पर बना 26 किमी. ट्रैक भी बह गया है। इसके मद्देनजर पार्क सात दिनों के लिए पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

ज्यादा बारिश हुई गेहूं की फसल को होगा नुकसान
कृषि विशेषज्ञों ने कहा है कि अगर अगले दो दिन तक मौसम का मिजाज यही रहा और तेज हवाएं चलीं तो गेहूं की फसल का भारी क्षति पहुंचेगी।

बचाव के उपाय
विशेषज्ञों ने किसानों को खेत में अधिक पानी नहीं लगने देने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि अगर अतिरिक्त पानी को निकाल कर फसल को पीली पड़ने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

 
कहां कितनी बर्फबारी
मनाली        60 सेंमी. बर्फबारी
रोहतांग दर्रा    150 सेंमी. बर्फबारी
चंबा, कुल्लू, किन्नौर   120-170 सेंमी. बर्फ गिरे
कुपवाड़ा    3 सेंमी बर्फबारी
गुलमर्ग     1 फीट बर्फ गिरे

कहां कितनी बारिश
दिल्ली    50 मिमी.
रेवाड़ी    48.7 मिमी.
गुड़गांव    25.3 मिमी.
सोनीपत    52.1 मिमी.
कपूरथला    50 मिमी.
गरदासपुर    35 मिमी.
मुजफ्फरनगर    12 मिमी.
कानपुर    6 मिमी.
फतेहपुर, मेरठ    5 मिमी.
टिहरी    61.8 मिमी.
देहरादून    43.2 मिमी.
मसूरी    30 मिमी.
श्रीनगर     12 मिमी.
काजीगुंड    25 मिमी.
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें