फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशी की फिसली जबान, बोले ‘श्री हाफिज सईद’

Tue, 05 Feb 2013 08:53 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तालिबान सरगना ओसामा बिन लादेन को ‘श्री’ कहने पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को आए दिन कटघरे में खड़ा करने वाली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी की मंगलवार को जुबान फिसल गई।
विज्ञापन


जोशी भी आतंकी संगठन लश्कर ए ताइबा प्रमुख हाफिज सईद को ‘श्री’ कहकर संबोधित कर गए। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में गृहमंत्री शिंदे के बयान देने के दौरान वे सईद के नाम के आगे ‘श्री’ लगा गए। इससे अब कांग्रेस को भी भाजपा को कटघरे में खड़ा करने का मौका मिल गया है।

इधर जोशी ने भगवा आतंकवाद पर अब गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि शिंदे के बयान से आतंकियों को भारत के खिलाफ बोलने का मौका मिल गया है। भाजपा संसद में शिंदे का बहिष्कार करने के साथ ही उनको नहीं बोलने देने के विकल्प पर भी विचार कर रही है।
विज्ञापन


शिंदे के हिंदू आतंकवाद संबंधी बयान पर भाजपा संसद में उनका बहिष्कार और सार्वजनिक सभाओं में काले झंडे दिखाने का फैसला कर चुकी है। संसद सत्र से पहले एनडीए की बैठक में भी इस मुद्दे पर भाजपा अगली रणनीति तय करेगी। विश्व हिंदू परिषद की मार्गदर्शक मंडल की बुधवार से इलाहाबाद कुंभ में होने जा रही बैठक में भी शिंदे निशाने पर रहेंगे।

जोशी ने शिंदे के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि शिंदे के बयान से आतंकियों को ही लाभ हुआ है। देशवासियों को उम्मीद थी कि कांग्रेस जयपुर चिंतन शिविर में आम लोगों की समस्याओं पर भी चिंतन करेगी, लेकिन वहां शिंदे ने कह दिया कि भाजपा और संघ आतंकी प्रशिक्षण देते हैं। इससे उन लोगों को मौका मिल गया जो भाजपा व संघ पर प्रतिबंध लगाना चाहते हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि शिंदे के इस बयान के बाद हाफिज सईद ने भाजपा और संघ पर पाबंदी की मांग शुरू कर दी। जोशी ने कहा कि गृहमंत्री का यह बयान बेहद आपत्तिजनक है और भाजपा इसका कड़ा विरोध करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें