शुक्रवार को होली के रंग में भीगने के बाद रविवार और सोमवार को बारिश में भीगने को तैयार हो जाएं। अनुमान के मुताबिक, रविवार और सोमवार को उत्तर पश्चिम भारत का मौसम बिगड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 8-9 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी होगी।
वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी-तूफान की भी भविष्यवाणी की गई है। विभाग से जारी अलर्ट के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 7 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू होगा। उसके प्रभाव से एनसीआर में 7 मार्च की शाम में बारिश हो सकती है।
वहीं हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और पश्चिमी यूपी में आंधी-तूफान के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।