फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक और ट्विटर के सहारे यात्रियों तक पहुंच रही रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर यात्रियों से जुड़ने की रेलवे की मुहिम अभी तक बेहद सफल रही है। इसके ट्विटर  अकाउंट के फॉलोअर्स की संख्या 4.51 लाख पहुंच गई है, जबकि विभाग के फेसबुक पेज से 3.8 लाख लोग जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


विभाग के सोशल नेटवर्किंग पेजों पर निगरानी रखने वाले रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सोशल मीडिया द्वारा यात्रियों तथा कस्टमर्स से जुड़ने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु के निर्देश पर सभी जोन के डीआरएम और जीएम ने अपने आधिकारिक अकाउंट खोल लिए हैं। इसका मकसद यात्रियों की समस्याओं को समझना और उन्हें तुरंत हल करना है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सुझावों से सेवा देना हुआ बेहतर

उन्होंने बताया कि यात्रियों की प्रतिक्रिया प्राप्त करने और उनकी समस्याओं को पारदर्शी तरीके से सुलझाने के लिए लोगों से जुड़ने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसका फायदा भी हुआ है।

रेलवे के ट्विटर हैंडल RailMinIndia पर फॉलोअर्स की तरफ से कई सुझाव मिल रहे हैं। रेलवे के प्रयास को इसलिए भी पसंद किया जा रहा है क्योंकि एक ही जगह यात्रियों से संबंधित सूचना, नीतियों, विचारों, इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए नए विकास की जानकारी मिल जाती है।

सभी जीएम और डीआरएम का ट्विटर हैंडल मंत्रालय के ट्विटर हैंडल, फेसबुक पेज और वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर मौजूद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें