सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर यात्रियों से जुड़ने की रेलवे की मुहिम अभी तक बेहद सफल रही है। इसके ट्विटर अकाउंट के फॉलोअर्स की संख्या 4.51 लाख पहुंच गई है, जबकि विभाग के फेसबुक पेज से 3.8 लाख लोग जुड़े हुए हैं।
विभाग के सोशल नेटवर्किंग पेजों पर निगरानी रखने वाले रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सोशल मीडिया द्वारा यात्रियों तथा कस्टमर्स से जुड़ने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
रेल मंत्री सुरेश प्रभु के निर्देश पर सभी जोन के डीआरएम और जीएम ने अपने आधिकारिक अकाउंट खोल लिए हैं। इसका मकसद यात्रियों की समस्याओं को समझना और उन्हें तुरंत हल करना है।