रेप और धोखाधड़ी के मामले में फंसे रेल मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा के बेटे कार्तिक को सोमवार को अदालत ने अग्रिम जमानत दे दी।
एक कन्नड़ अभिनेत्री ने कार्तिक पर शादी करने के नाम पर रेप, धोखाधड़ी और अपहरण का आरोप लगाया है।
मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा गत दिनों गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अग्रिम जमानत मिलना कार्तिक के लिए राहत भरी खबर है।
सत्र अदालत के जज मुदिगोउदार ने अग्रिम जमानत की याचिका मंजूर करते हुए कार्तिक से दो लाख रुपये का निजी मुचलका भरवाया और पुलिस के साथ जांच में सहयोग का वादा लिया।
शनिवार को जज ने मामले को आज की सुनवाई पर टाल दिया था। आरोप लगाने वाली अभिनेत्री के वकील अक्रश एस कानडे ने कहा कि हमारे पास काफी मात्रा में सबूत हैं इसलिए हम बुधवार को इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे।