खुद को भगवान बताने वाले विवादित स्वामी नित्यानंद को आखिरकार पौरुष परीक्षण करना ही पड़ा।
2010 में एक रेप कांड में कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा पौरुष परीक्षण कराने का आदेश रोकने के संबंध में दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद नित्यानंद को सोमवार को बंगलूरू में इस जांच से गुजरना पड़ा।
सरकारी विक्टोरिया हास्पिटल के नेफ्रो-यूरोलाजी संस्थान में नित्यानंद के पौरुष का परीक्षण हुआ। अस्पताल के स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. टी दुर्गान्ना ने कहा कि नित्यानंद के पौरुष की जांच की गई।
छह डॉक्टरों की एक टीम ने इस परीक्षण को अंजाम दिया। एक दो दिन के भीतर सीआईडी कार्यालय में परीक्षण की रिपोर्ट सौंपी जाएगी।