रेलवे मंत्री पवन कुमार बंसल ने बजट सत्र से पहले रेल किरायों मे किसी भी प्रकार की वृद्घि से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि इस समय देश में मालभाड़े के मुकाबले यात्री किराए काफी कम है। इसलिए इन किरायों में बढ़ोतरी जरूरी है। लेकिन फिलहाल यह संभव नहीं है। इसमें अभी वक्त लगेगा।
गौरतलब है कि यात्री किरायों को राजनीति से दूर रखने के लिए मंत्रालय रेल टैरिफ अथॉरिटी बनाने जा रहा है। रेल मंत्री का कहना है कि अथॉरिटी के प्रारूप पर रेल मंत्रालय विचार कर रहा है। इसके बाद मंत्रालय अथॉरिटी बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट में पेश करेगा, जिसमें 3-4 महीने का वक्त लग सकता है।