फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंड्रायड के लिए स्काइप का नया वर्जन लांच

Thu, 22 Nov 2012 01:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एंड्रायड के लिए स्काइप के नए वर्जन 3.0 की घोषणा की गई है, इसे स्मार्टफोन के साथ ही टैबलेट की बड़ी स्क्रीन पर भी चलाया जा सकता है। स्काइप के नए वर्जन को अपडेट करने के साथ ही इसके इंटरफेस में भी बदलाव किया गया है। स्काइप के मोबाइल प्रोडक्ट मार्केटिंग हेड डेरक स्नेडर ने बताया कि नए लुक के साथ स्काइप काफी आकर्षक लग रहा है।
विज्ञापन


स्नेडर ने बताया कि इसे एंड्रायड स्मार्टफोन के साथ ही बड़ी स्क्रीन वाले टैबलेट पर भी चलाया जा सकता है। स्काइप 3.0 में विस्तृत ऑडियो कोडेक के लिए सिल्क (SILK) फीचर दिया गया है। सिल्क के जरिए यूजर की आवाज को बेहतर तरीके से कैप्चर किया जा सकता है। स्काइप 3.0 को आप गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं। इसे अपडेट करने के लिए यूजर के पास 2.1 या इससे ऊपर की एंड्रायड डिवाइस होनी जरूरी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें