फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की कैबिनेट में शामिल होने की संभावना नहीं

Thu, 25 Oct 2012 11:49 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट में बड़े फेरबदल की रूपरेखा पर चर्चा शुरू हो गई है। रविवार को केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है। माना जा रहा है कि विदेश मंत्री एसएम कृष्णा की कुर्सी पर संकट के बादल छाएं हैं। अगर यह सही हुआ तो उनकी कुर्सी वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा या कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को मिल सकती है। कृष्णा को फिर से राज्यपाल बनाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। उधर, कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के कैबिनेट में शामिल होने की संभावना नहीं है। कैबिनेट में बदलाव के बाद कांग्रेस हाईकमान संगठन में ही राहुल का ओहदा बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कैबिनेट में कई पद खाली हैं। लंबे समय से कैबिनेट में फेरबदल की बात चल रही है, लेकिन हर बार किसी विवादित मुद्दे के उठने के चलते यह टलता रहा है। मंत्रिमंडल में पिछला फेरबदल इस साल की शुरुआत में हुआ था। अब रविवार को कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा है। एसएम कृष्णा की छुट्टी तय मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि उन्हें फिर से राज्यपाल बनाए जाने की तैयारी है। उनके उत्तराधिकारी के तौर पर सलमान खुर्शीद और आनंद शर्मा का नाम चल रहा है। खुर्शीद अभी विवादों में है।

उनकी और उनकी पत्नी के ट्रस्ट पर अरविंद केजरीवाल ने पैसे की गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उधर, राहुल गांधी के सरकार में शामिल होने की बेहद कम संभावना है। प्रधानमंत्री ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल में शामिल होने का न्योता दिया था। अंतिम फैसला खुद राहुल को लेना है। राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरीश रावत, जीतिन प्रसाद, सचिन पायलट और श्रीकांत जेना का ओहदा बढ़ाकर कैबिनेट मंत्री बनाने की चर्चा है। कोयला घोटाले में फंसे सुबोधकांत सहाय की कुर्सी खतरे में है। एनसीपी कोटे की अगाथा संगमा की छुट्टी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन


उनकी जगह एनसीपी से ही तारिक अनवर को मंत्री पद मिल सकता है। नए चेहरों में ज्योति मिर्धा, प्रदीप भट्टाचार्य, अधीर रंजन चौधरी, दीपा दासमुंशी, मनीष तिवारी, राज बब्बर, माणिक टैगोर और मीनाक्षी नटराजन का नाम चर्चा में है। पिछले दिनों कांग्रेस में अपनी पार्टी का विलय करने वाले दक्षिण भारत के अभिनेता चिरंजीवी को भी कैबिनेट मंत्री बनाने की चर्चा है। इसके साथ ही दोहरी जिम्मेदारी संभाल रहे करीब आधा दर्जन मंत्रियों के भार कम किए जाने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


चर्चा में नए चेहरे
- ज्योति मिर्धा, प्रदीप भट्टाचार्य, अधीर रंजन चौधरी, दीपा दासमुंशी, मनीष तिवारी, राज बब्बर, माणिक टैगोर,  मीनाक्षी नटराजन और चिरंजीवी

मिल सकता है प्रमोशन
- राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरीश रावत, जीतिन प्रसाद, सचिन पायलट और श्रीकांत जेना का ओहदा बढ़ाकर कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें