फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या इस दिन का इंतजार कर रहे हैं राहुल गांधी?

Sun, 12 Apr 2015 04:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी कब आएंगे, कैसे आएंगे और किस अवतार में जनता से मुखातिब होंगे इन सारी बहसों के बीच राहुल गांधी के लिए 'भूमि अधिग्रहण बिल विरोध' की पूरी पृष्ठभूमि तैयार हो रही है। सूत्रों की माने तो राहुल गांधी 19 अप्रैल के बाद किसी भी दिन जनता से मुखातिब हो सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं भट्टा परसौल में जमीन अधिग्रहण बिल के विरोध को लेकर एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे भारतीय प्रजा तंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व किसान नेता मनवीर तेवतिया का अनशन टूट गया है। कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी ने जूस पिलाकर किसान नेता मनवीर तेवतिया का आमरण अनशन खत्म करवाया।

जोशी द्वारा अनशन तुड़वाए जाने पर तेवतिया ने कांग्रेस की सराहना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसान हितैषी पार्टी है। जानकारी के मुताबिक करीब 14 राजनीतिक दल 19 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान विरोधी अध्यादेश के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

किस अंदाज में सामने आएंगे राहुल गांधी?

बताया जा रहा है कि बौद्ध विप्सना के लिए कुछ दिनों के लिए हिंदुस्तान से दूर गए गए राहुल गांधी भारत लौटने पर एक नए अवतार में जनता के सामने होंगे। जानकारों की माने तो राहुल गांधी अपने पिता की तरह ही राजनीति में अपनी दमदार री-एंट्री कर सकते हैं।

वहीं कांग्रेस के धुरंधर नेता भी अपने पार्टी उपाध्यक्ष की वापसी को जोरदार बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। बताया जा रहा है कि राहुल पार्टी को युवा जोश से भरते हुए एक नई ऊर्जा देना चाहते हैं जो पार्टी के भावी भविष्य के लिहाज से बेहतर तो होगा ही साथ ही यह पार्टी की छवि को भी काफी हद तक सुधारने में मददगार साबित होगा।

आपको बता दें कि राहुल गांधी पिछले कई दिनों से सबैटिकल लीव पर देश से बाहर हैं। राहुल ने जब अपनी पार्टी को छुट्टी की अर्जी दी थी उस वक्त उन्होंने अपनी छुट्टी के आवेदन के साथ एक चिट भी थामाई थी जिसमें पार्टी के कायाकल्प के लिए एक ब्लूप्रिंट शामिल था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें