फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांफ्रेंस में बैठे दिखे राहुल गांधी, ट्विटर पर तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जबरन छुट्टी पर भेजे जाने के भाजपा के आरोपों के जवाब में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अमेरिकी शहर एस्पेन में एक कांफ्रेंस में मौजूद दिख रहे हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी के दफ्तर के ट्विटर हैंडल @OfficeOfRG से किए गए ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा है, 'अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और तकनीकी की नुकसानदेह शक्तियों के मुद्दे पर रोचक बातचीत हुई।' ट्वीट के साथ शेयर की गई तस्वीर में राहुल गांधी काले रंग की कमीज में श्रोताओं के बीच बैठे हैं।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के छु्ट्टी पर जाने की खबरें पिछले हफ्ते सामने आई थीं। शुरुआत में कहा गया कि राहुल अपनी बीमार नानी को देखने विदेश गए हैं, हालांकि भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल को बिहार चुनावों से दूर रखने के लिए जबरन विदेश भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजेवाला को देनी पड़ी थी सफाई

भाजपा के आरोपों के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक कांफ्रेंस में शामिल होने कुछ दिनों के लिए अमेरिका के ऐस्पन गए हुए हैं। इस कांफ्रेंस में दुनिया भर के सरकारी और निजी क्षेत्रों के बड़ी शख्सियतों के शामिल होने की उम्मीद है।

सुरजेवाला ने अपने पहले जवाब में कांफ्रेंस के तारीख की जानकारी नहीं दी थी, लेकिन जब दबाव पड़ा तो उन्होंने बयान जारी कर बताया कि राहुल अमेरिका के ऐस्पन में प्रसिद्ध पत्रकार चार्ली रोज द्वारा 24 से 28 सितंबर तक आयोजित वैश्विक सम्मेलन में शिरकत करने गए हैं।

हाालांकि भाजपा ने तंज करते हुए कहा कि राहुल गांधी को जबरन विदेश भेजा गया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल महागठबंधन में शामिल लालू और नीतीश से असहज थे। इसलिए उन्हें छुट्टी पर जाने के लिए मजबूर कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि इस साल की शुरुआत में भी राहुल गांधी 56 दिनों की छुट्टी पर विदेश चले गए थे। वे जिस वक्त छुट्टी पर गए थे, उस वक्त संसद का बजट सत्र चल रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें