सोलहवीं लोकसभा के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में अजीबो गरीब नजारा देखने को मिला जब कांग्रेस उपाध्यक्ष और अमेठी से सांसद राहुल गांधी भी महंगाई को लेकर हंगामा कर रहे विपक्षी दलों के सदस्यों के बीच खड़े नजर आए।
नरेन्द्र मोदी सरकार के पहले बजट सत्र का ये पहला दिन था।
जैसे ही दिवंगत सदस्यों और विभिन्न हादसों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के बाद अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने जैसे ही सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाया तभी कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों के सदस्य महंगाई को लेकर नारेबाजी और प्रश्नोत्तरकाल स्थगित कर इस पर चर्चा कराने की मांग करने लगे।