फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार और बजट दोनों फेलः राहुल गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के आम बजट को कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बिना लक्ष्य के और दोषपूर्ण बजट करार दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि सरकार के बजट में दृष्टि और दृढ़ विश्वास दोनों का अभाव है।
विज्ञापन


इस बजट में सरकार के पिछले दो सालों में किए गए विफल वादों के खातों की नई लिस्ट है। राहुल ने कहा कि पिछले दो सालों के बजट में मोदी सरकार अपने वादे पूरे करने में पूरी तरह से फेल हुई है।

राहुल गांधी ने कहा कि बिना विजन और एक्शन के इस बजट से देश के किसान और गरीब मूर्ख बनेंगे। राहुल ने मोदी सरकार व उसके आम बजट 2016-17 को फेल बजट करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेटली ने मानी राहुल की बात

संसद में बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जिक्र किया। यही नहीं उन्होंने राहुल गांधी की बात को मानते हुए उनके प्रपोजल को स्वीकार किया।

बजट पेश के करते हुए वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा क‌ि वे राहुल गांधी की बात मानते हुए सरकार ब्रेल पेपर से इंपोर्ट ड्यूटी हटाने पर विचार करेगी।

मालूम हो कि राहुल गांधी ने वित्त मंत्री को ब्रेल लिपि से इंपोर्ट ड्यूटी हटाने का प्रस्ताव दिया था। बता दें कि ब्रेल लिप‌ि दृष्टिबाधितार्थ छात्रों के प्रयोग के लिए होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें