फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने की बजट की तारीफ, कहा किसानों को होगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को देश के सामने आम बजट पेश किया। इस बजट में आम जनता के अलावा कृषि के विकास पर ज्यादा जोर दिया गया है। हालांकि, सर्विस टैक्स में बढ़ोतरी की वजह से सभी चीजें महंगी होगी। उनके इस बजट की विपक्ष ने आलोचना की तो सरकार के मंत्रियों ने समर्थन किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट की तारीफ करते हुए इसे किसानों और गरीबों का मददगार बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में पहली बार किसानों के विकास पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है। उनकी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए सिंचाई की उत्तम व्यवस्था कराई जाएगी जिससे की उन्हें पर्याप्त पानी मिल सके। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क परियोजना के तरह देश के सभी गांवो को जोड़ने की बात कही।

मोदी ने गरीबों के लिए शुरू की गई स्वास्थ्य बीमा योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे गंभीर बीमारियों के ईलाज में भी सुविधा मिलेगी। मोदी गरीबों को मुफ्त में गैस कनेक्शन मुहैया कराने की बात भी कही। जहां एक मोदी ने इस बजक की तारीफ की वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता कमल नाथ ने इस बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'दुर्भाग्यवश, बजट में जो चीजें होनी चाहिए थी वो नहीं है।'
विज्ञापन

कांग्रेन ने की आलोचना

कमलनाथ ने कहा कि इस बजट में कई ऐसी बातों को शामिल नहीं किया गया जो आम जनता के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

वहीं शशि थरूर ने भी इस बजट की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस बजट ने सबके सामने एक साधारण की छवि पेश की है जिसमें यूपीए सरकार की कई पुरानी नीतियों को ही सम्मिलित किया गया है।
Unfortunately, what needed to be done has not been done: Kamal Nath, Congress #UnionBudget2016 pic.twitter.com/1o8Z9DzR3O— ANI (@ANI_news) February 29, 2016

'सबसे ज्यादा मैं खुश हूं'

कांग्रेस के ही एक अन्य नेता मनीष तिवारी ने इस बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जेटली ने एक ऐसा बजट पेश किया है जो आर्थिक गिरावट का कारण बनेगी।

अगले पांच साल (2022) तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात पर लालू ने हमला करते हुए कहा कि यह किसानों को झासे में फंसाना चाहते हैं। 2019 में ही लोकसभा चुनाव होने हैं तो 2022 तक कोई क्यों इंतजार करेगा। मोदी किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

लेकिन भाजपा के सभी मंत्री कांग्रेस नेताओं के इन बयानों से इत्तेफाक नहीं रखते। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बजट की तारीफ करते हुए कहा कि अगर इस बजट से कोई सबसे ज्यादा खुश है तो वह 'मैं हूं'। उन्होंने कई ट्वीट कर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।
Very positive #Budget2016 by FM @arunjaitley. Focus on agriculture & infrastructure will definitely lead the economy to double digit growth.— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 29, 2016


भाजपा नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने इस बजट की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'हां वित्त मंत्री टेस्ट में पास हो गए हैं। इस बजट में सभी के लिए कुछ है।' उन्होंने कहा कि अगर आप अमीर से कुछ लेकर गरीबों को देने का काम कर रहे हैं तो यह अच्छी बात है। वह जेटली के इस बजट से संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन

'यह बजट देश की आधारशीला'

वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने इस देश का अब तक का सबसे अच्छा बजट बताया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद ये पहला बजट है जो गांव, किसानों और गरीबों को समर्पित है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी इस बजट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बजट में गरीबों की ख्याल रखा गया। इसके अलावा सड़क परिवहन मंत्री नीतीन गडकरी भी इस बजट के काफी खुश नजर आए। गडकरी ने कहा, 'इतिहास में ऐसा पहली बार है जब सड़कों के विकास के लिए एक लाख करोड़ से ज्यादा का आवंटन किया गया।'

कोयला और ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने इस बजट की तारीफ करते हुए कहा कि यह अद्भूत बजट है। इस बजट ने देश में परिवर्तन की आधारशिला रखी।
An outstanding budget. It's the foundation of transforming the nation: Union Minister Piyush Goyal #UnionBudget2016 pic.twitter.com/ou6IT7q2Qz— ANI (@ANI_news) February 29, 2016

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें