फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में ज्यादा समय नहीं, तैयार रहो: राहुल

Thu, 21 Mar 2013 01:56 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के सांसदों को दो टूक कहा है कि अब चुनाव के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। इसलिए वह जोर शोर से तैयारियों को अंजाम दें।
विज्ञापन


द्रमुक के यूपीए सरकार से समर्थन वापसी के बाद राहुल की इस बात को काफी अहम माना जा रहा है। दूसरी तरफ राहुल के सामने ही यूपी कांग्रेस का घमासान सामने आ गया।

प्रदेश के कई सांसदों ने प्रदेश कोटे के केंद्रीय मंत्रियों के रवैये को लेकर गुस्सा जताया। तो राहुल ने भी बैठक में मौजूद मंत्रियों को सीधी नसीहत दे दी कि अब ऐसा नहीं चलेगा। आपको अपने हर कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश कांग्रेस को देनी होगी और साथ ही प्रदेश में विकास को लेकर खास ध्यान देना पड़ेगा।
विज्ञापन


संसद भवन में राहुल ने यूपी के सांसदों से मुलाकात की। शुरू में राहुल ने सांसदों से कहा कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं। इसलिए वे अपने क्षेत्र में प्रचार अभियान में तेजी लाएं।

राहुल ने भरोसा जताया कि इस बार यूपी में कांग्रेस पिछली बार से दोगुनी सीट जीतेगी। 2009 में कांग्रेस ने यूपी में 22 लोकसभा सीट जीती थीं। वहीं, सांसदों ने भी अपना दुखड़ा राहुल के सामने रखा।

सूत्रों के मुताबिक ज्यादातर सांसदों ने केंद्रीय मंत्रियों की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए। कई सांसदों ने कहा कि बड़े मंत्री गैर जरूरी भाषण देने में व्यस्त रहते हैं, जबकि प्रदेश कांग्रेस को अपने दौरों की जानकारी देना भी मुनासिब नहीं समझते। इतना कहना था कि राहुल ने बैठक में मौजूद केंद्रीय मंत्रियों को प्रदेश कांग्रेस से समन्वय बनाने की नसीहत दे डाली।

सूत्रों ने बताया कि जगदंबिका पाल ने केंद्रीय मंत्रियों द्वारा सांसदों को नजरअंदाज करने का मसला जोर शोर से उठाया। वहीं, पीएल पुनिया ने कहा कि मंत्रियों को अपने मंत्रालयों की योजनाओं को लेकर कांग्रेस सांसदों के क्षेत्रों पर खास ध्यान देना चाहिए। सांसदों के क्षेत्र के लिए कम से कम एक एक योजना तो दी जा सकती है।
विज्ञापन


राहुल ने दोपहर में प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि पार्टी को सपा सरकार के खिलाफ सशक्त विरोधी दल की भूमिका निभानी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें