फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछताछ बन गई दो जिंदगियों की मौत की वजह

Mon, 24 Sep 2012 12:02 PM IST
एटा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक से उसकी लापता प्रेमिका के बारे में पूछताछ करने की घटना दो जिंदगियों के मौत की वजह बन गई। पूछताछ से आहत हुए युवक ने शनिवार देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे युवक के पिता ने आपा खो दिया और युवती के घर पर हमला बोल दिया। उसने युवती के पिता की बेरहमी से कुल्हाड़ी के प्रहार और गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही पति को बचाने आई युवती की मां को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य लोग फरार हैं।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के गांव माधवापुर निवासी गुंजन नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) कर रही है। बताते हैं कि युवती के प्रेम संबंध वैश्य खेरिया निवासी दिवाकर (22) पुत्र गंगाराम के साथ चल रहा था। 17 सितंबर को युवती रहस्यमय ढंग से घर से लापता हो गई। उसकी तलाश करते हुए शनिवार की शाम लड़की के पिता नंदकिशोर और मां सरला देवी और भाई प्रदीप अपने रिश्तेदारों के साथ गांव वैश्य खेरिया पहुंचे। जहां उन्होंने दिवाकर से अपनी पुत्री के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसने देर रात तक लड़की के बारे में कुछ नहीं बताया। बाद में लड़की के परिजन खेरिया निवासी अपने दूर के रिश्तेदार के घर सोने चले गए।

उसी दौरान दिवाकर ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह देख मृतक के पिता गंगाराम पर खून सवार हो गया। उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लड़की के परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान लड़की के पिता नंदकिशोर को कुल्हाड़ी व गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। साथ ही लड़की की मां को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के भाई प्रदीप की शिकायत पर पुलिस ने गंगाराम सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी गंगाराम पुलिस की गिरफ्त में है जबकि पुलिस अन्य की तलाश के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें