रुपए में तेजी का रुख कायम है। आज रुपया 35 पैसे मजबूत होकर 53.10 के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले चार माह में रुपए का यह उच्चतम स्तर है। कई निर्यातक और बैंक अब भी डॉलर की बिक्री कर रहे हैं। इसलिए रुपए में अभी और मजबूती देखने को मिल सकती है।
शुक्रवार को घरेलू कंपनियों को विदेशी कर्ज पर कर में छूट दिए जाने की घोषणा से रुपया 94 पैसे की छलांग लगाकर चार महीने के उच्चतम स्तर 53.45 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया था।