बनारस में नरेंद्र मोदी के नामांकन में जुटी भीड़ को देख कांग्रेस का थिंक टैंक सकते में है। ऐसे में पार्टी नेताओं की उम्मीद प्रियंका वाड्रा पर टिक गई है।
पार्टी के रणनीतिक मैनेजर दबी जुबान में मान रहे हैं कि मोदी को घेरने की उनकी मुहिम सफल नहीं हो पा रही है। बहरहाल, प्रियंका के मैदान में आने से पार्टी नेता खुश हैं।
पार्टी नेता उम्मीद कर रहे है कि आने वाले दिनों में उनके तीखे सियासी बाणों से पार्टी के खिलाफ चल रहे नकारात्मक माहौल को खत्म होने में मदद मिलेगी।