फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में क्यों नहीं है प्रियंका का नाम?

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की स्थानीय चुनाव संचालन समिति ने यहां चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए जिन स्टार प्रचारकों की सूची प्रदेश प्रभारी को भेजी है, उसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया व उपाध्यक्ष राहुल गांधी तो हैं लेकिन प्रियंका गांधी का नाम शामिल नहीं है।
विज्ञापन


वहीं, पार्टी के कई अन्य दिग्गज नेताओं के साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े क्रिकेटर, अभिनेता और राजनेताओं को विशेष तरजीह देकर मुस्लिम मतदाताओं को प्रभावित करने की रणनीति बनाई गई है।

नगमा, राज बब्बर, अजहरुद्दीन, मोहम्मद कैफ करेंगे प्रचार

कांग्रेस के रणनीतिकारों ने दिग्विजय सिंह, अशोक गहलौत और गिरजा व्यास की सभाओं के अलावा फिल्म अभिनेत्री नगमा का रोड शो कराने की योजना बनाई गई है।

वहीं, मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोकप्रिय और प्रभावी चेहरों को विशेष रूप से शामिल किया गया है।

इनमें फिल्म अभिनेता राज बब्बर, क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहम्मद कैफ के अलावा जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला व पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला और गुलाम बनी आजाद के नाम प्रमुख हैं।
विज्ञापन

सूची में 20 स्टार प्रचारक शामिल

इनके अलावा पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में मौजूद रहे केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, हरीश रावत, अमरेंद्र सिंह, राजीव शुक्ला की भी चुनावी सभाएं कराने की तैयारी है।

साथ ही युवा मतदाताओं को लुभाने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया की भी सभा कराई जाएगी। प्रचारकों की 20 सदस्यीय सूची में राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख अजीत सिंह का भी नाम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें