फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रियंका बनारस, रॉबर्ट वाड्रा वडोदरा से लड़ें चुनाव'

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका गांधी की नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने की इच्छा संबंधी मीडिया रिपोर्ट पर भाजपा ने चुटकी ली है। पार्टी ने कहा है कि अभी नामांकन का समय खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन


कांग्रेस चाहे तो प्रियंका को वाराणसी से और उनके पति राबर्ट वाड्रा को वडोदरा से मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतार सकती है। हालांकि इस आशय की रिपोर्ट प्रकाशित होने के तत्काल बाद प्रियंका ने बयान जारी कर खुद के चुनाव लड़ने की इच्छा का खंडन किया है।

कांग्रेस ने भी रिपोर्ट का खंडन करते हुए कहा है कि प्रियंका अपनी इच्छा से जब चाहें चुनाव लड़ सकती हैं।
विज्ञापन

उनके पति लड़े वडोदरा से चुनाव

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रियंका मोदी के खिलाफ चुनाव में उतरने की इच्छुक थीं, मगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने उन्हें चुनाव मैदान में उतरने से रोक लिया।

प्रियंका और कांग्रेस ने रिपोर्ट प्रकाशित होते ही इसका खंडन करने में तो भाजपा ने पलटवार करने में देर नहीं लगाई।

पार्टी के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अगर गांधी परिवार के सदस्य को मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का इतना ही शौक है तो अभी नामांकन का समय नहीं बीता है।

कांग्रेस अब भी प्रियंका को वाराणसी से तो उनके पति वाड्रा को वडोदरा से चुनाव मैदान में उतार सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें