जब उत्सव के दौरान कोई संकट आता है तो पीड़ा होती है। मैं तमिलनाडु में आई बाढ़ से प्रभावित हुए परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में कही।
उन्होंने कहा कि जब नेपाल में भूकंप आया तो मैंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से बात की कि सार्क देश आपदा प्रबंधन के लिए साझा प्रयास करें।
पीएम ने इस बात पर खुशी भी जाहिर की कि सार्क देशों के एक टेबल टॉक और उनकी उम्दा प्रयासों का एक वर्कशॉप दिल्ली में संपन्न हुआ। उन्होंने जलांधर के लखविंदर सिंह के फोन की चर्चा करते हुए कहा कि उनका सवाल है कि लोग खेतों को आग लगाते हैं, इनको कैसे इस बारे में समझाया जाए, जिस पर पीएम मोदी ने देश के लोगों से अपील की है कि वे फसलों की अवशेष न जलाएं। इससे जमीन की ऊपरी सतह जल जाती है।
किया जावेद को याद
विशेष रूप से सक्षम लोगों की चर्चा करते हुए पीएम ने कबा कि शारीरिक और मानसिक रूप से अक्षम लोग हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और ऐसे लोग साहस औऱ सामर्थ्य के धनी होते हैं।
मन की बात में पीएम ने कश्मीर में आतंकवाद से लड़ने वाले जावेद अहमद की चर्चा की। उन्होंने कहा कि कश्मीर के जावेद को आतंकवाद की चोट भी हरा नहीं सकी। वो आज अक्षम लोगों का मसीहा बने हैं और मौन क्रांति कर रहे हैं।
उन्होंने इस दौरान बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे भारत में सामिजिक कार्य कर रहे हैं और अपनी कमाई गरीबों में खर्च कर रहे हैं।
अब न बढ़े पृथ्वी का तापमान
मन की बात में पीएम ने युवाओं से अपील की है कि वे MyGov पर मौजूद स्वच्छ भारत, आदर्श ग्राम और हेल्थ सेक्टर से जुड़ी 3 ई बुक्स को पढ़े और अगर कोई सुझाव देना चाहे तो दे सकते हैं।
मन की बात में मोदी ने जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताते हुए कहा कि पृथ्वी का तापमान अब बढ़ना नहीं चाहिए, ये हम सभी की जिम्मेदारी है और चिंता भी।
उन्होंने मुद्रा बैंक की चर्चा करते हुए मन की बात में कहा कि जो कि जो लोग भी मुद्रा बैंक से सहायता ले रहे हैं वो अन्य लोगों में भी अपना अनुभव बांटे। उन्होंने कहा कि इस योजना से कुल मदद पाने वाले लोगों में 24 लाख महिलाएं हैं, और अधिकतर मदद पाने वालों में एससी, एसटी, और ओबीसी वर्ग के लोग शामिल हैं।
करें व्यायाम
उन्होंने मन की बात में बताया कि इतने कम समय में 66 लाख लोगों को मुद्रा बैंक की सुविधा मिली जिसकी कुल राशि 43, हजार करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि छोटा-छोटा काम करने वाले लोग ही देश की आर्थिक शक्ति होते हैं, जिसे हम बल देना चाहते हैं।
पीएम मोदी ने एक भारत और श्रेष्ठ भारत के लिए सभी से सुझाव भी मांगे हैं। उन्होंने बढ़ती ठंड में लोगों से अपील की है कि वे व्यायाम करें और स्वस्थ रहें।