फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज राउंड अपः ये खबरें छूट गई हों तो पढ़ लें फटाफट

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स ने 13 भारतीय जवानों को पकड़ लिया था। हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। ये सभी एसएसबी के जवान हैं। भारतीय सीमा में गश्त लगाने के दौरान कुछ तस्कर पेट्रोल पार्टी को देखकर भागे उसे पकड़ने के लिए ये जवान नेपाली की सीमा में पहुंच गए थे। ये घटना बिहार के किशनगंज से सटी भारत-नेपाल सीमा की है।
विज्ञापन


दरअसल पेट्रोल पार्टी ने गश्त के दौरान एसएसबी की 12वीं बटालियन के दो जवानों कांस्टेबल रोशन और रामप्रसाद की आवाज सुनी जो तस्करों का पीछा कर रहे थे, उन्हीं के पीछे-पीछे पेट्रोल पार्टी भी नेपाल सीमा में 50 मीटर तक प्रवेश कर गयी और खुंटनमानी गांव के निवासियों ने उन्हें घेरकर नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स के हवाले कर दिया।

इसके बाद उन्हें नेपाल के झापा बोर्डर पोस्ट ले जाया गया था। हालांकि एसएसबी के डायरेक्टर जनरल बीडी शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस मामले पर एपीएफ चीफ और आईजी केश राज ओंटा से बात की इसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन


पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

पेरिस गए पीएम, जलवायु सम्‍मेलन में लेंगे भाग

पेरिस में आयोजित हो रहे जलवायु सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री फ्रांस रवाना हो गए। जलवायु सम्‍मेलन में 150 देशों के प्रमुख ‌हिस्सा ले रहे हैं। सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री की मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी होगी।

मोदी‌ रविवार रात पे‌रिस पहुंचगे और सोमवार को कई राष्ट्रप्रमुखों से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री सोमवार को सम्‍मेलन को भी संबोधित करेंगे।

जलवायु परिवर्तन सम्मेलन का उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग को महत्वपूर्ण रूप से घटाना है। इससे पहले वलेटा में हुए सम्मेलन में ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने के लिए राष्ट्रमंडल के दिग्गज देशों ने अरबों डॉलर का फंड तैयार करने की प्रतिबद्धता जताई है ताकि विकासशील देशों को ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन कम करने में मदद की जा सके।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्‍लिक करें

शनि शिंगणापुर में म‌हिला ने की पूजा, टूटी परंपरा

महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में शनिवार को एक महिला द्वारा पूजा करने पर हंगामा हो गया। गौरतलब है कि पिछले 400 साल से इस मंदिर में किसी महिला ने पूजा नहीं की थी।

वहीं एक महिला द्वारा शनि पर तेल चढ़ाए जाने और पूजा किए जाने के बाद लोगों ने उसका विरोध किया और आस-पास की सारी दुकानें भी बंद कर दीं। इतना ही नहीं आस-पास के गांववालों ने निषेध सभा का आयोजन भी किया। इसमें मंदिर के ट्रस्ट के खिलाफ भी गुस्सा जताया गया। एक महिला द्वारा पूजा किए जाने के बाद मंदिर शुद्धिकरण किया गया।

इस मामले पर मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि हम परंपरा नहीं बदल सकते और न यह बीते 400 सालों से यही चला आ रहा है। मंदिर के ट्रस्टी सांईराम ने पूरे मामले पर सफाई दी कि हम महिलाओं का सम्मान करते हैं, साथ ही साथ उस महिला की भावना का भी सम्मान करते हैं जिसने वहां जाकर पूजा की लेकिन हमें परंपरा का सम्मान भी करना होगा जिसे हम बदल नहीं सकते।

वहीं इस मामले पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कहना है कि इस तरह की रोक नहीं लगाई जानी चाहिए और यहां महिलाओं का प्रवेश होना चाहिए।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्‍लिक करें

पीएम मोदी ने देशवासियों से कहा, योग करें स्वथ्य रहें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से रेडियो के माध्यम से अपने मन की बात की। इस दौरान उन्होंने जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताते हुए कहा कि पृथ्वी का तापमान अब बढ़ना नहीं चाहिए, ये हम सभी की जिम्मेदारी है और चिंता भी।

मन की बात में मोदी ने कहा जब उत्सव के दौरान कोई संकट आता है तो पीड़ा होती है। मैं तमिलनाडु में आई बाढ़ से प्रभावित हुए परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि जब नेपाल में भूकंप आया तो मैंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से बात की कि सार्क देश आपदा प्रबंधन के लिए साझा प्रयास करें।

पीएम ने कश्मीर में आतंकवाद से लड़ने वाले जावेद अहमद की चर्चा की। उन्होंने कहा कि कश्मीर के जावेद को आतंकवाद की चोट भी हरा नहीं सकी। वो आज अक्षम लोगों का मसीहा बने हैं और मौन क्रांति कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे भारत में सामिजिक कार्य कर रहे हैं और अपनी कमाई गरीबों में खर्च कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि छोटा-छोटा काम करने वाले लोग ही देश की आर्थिक शक्ति होते हैं, जिसे हम बल देना चाहते हैं। अब तक 66 लाख लोगों को मुद्रा बैंक की सुविधा मिली जिसकी कुल राशि 43, हजार करोड़ रुपए है। साथ ही उन्होंने बढ़ती ठंड में लोगों से अपील की है कि वे व्यायाम करें और स्वस्थ रहें।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्‍लिक करें

पीवी सिंधु ने जीती मकाऊ ओपन

भारत की पीवी सिंधु ने रविवार को मकाऊ ओपन बैडमिंटन में खिताबी हैट्रिक लगा दी। गत दो बार की चैपिंयन सिंधु ने फाइनल में जापान की मिनात्सु मितानी को 21-9, 21-23 और 21-14 से हराया। सिंधु की जापानी खिलाड़ी के खिलाफ दो मुकाबलों में यह पहली जीत है।

दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी और पांचवीं सीड सिंधु को यह मैच जीतने के लिए एक घंटे से भी अधिक समय तक संघर्ष करना पड़ा।

भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम बेहद आसानी से जीता लेकिन दूसरा गेम करीबी अंतर से हार गईं। निर्णायक गेम में सिंधु ने 5-2 की बढ़त बनाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और खिताब जीतने के बाद ही दम लिया।
विज्ञापन

रणबीर-दीपिका की 'तमाशा' मे हैं दम

बॉलीवुड अदाकार रणबीर कपूर और दीपिका पादूकोण की तमाशा बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार इम्तियाज अली की ये फिल्म पैसा वसूल है।

रणबीर कपूर और दीपिका पादूकोण की जोड़ी इससे पहले ये जवानी है दिवानी फिल्म में नजर आयी। फिल्म ने शुक्रवार और शनिवार अच्छा बिजनेस किया है। रणबीर की पिछली तीन फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप रही हैं। ऐसे में उनको इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

फिल्म की पहले दो दिन की कमाई 24.07 करोड़ हो गई है। इतवार की छुट्टी में अच्छी कमाई की उम्मीद लगाए बैठे निर्माताओें को फिल्म से अच्छे वीकएंड की उम्मीद है। देखना होगा दो दिनों की कमाई छुट्टी के कारण हुई या फिल्म आगे भी दर्शकों को सिनेमा घरों तक खींचने में सफल होगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्‍लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें