ग्रामीण विकास की रफ्तार तेज करने के लिए केंद्र सरकार ‘प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास फेलोशिप’ (पीएमआरडीएफ) योजना को फिर शुरू करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आठ फरवरी को इसका शुभारंभ करेंगे। पीएमआरडीएफ योजना की शुरुआत यूपीए दो के शासन में तत्कालीन मंत्री जयराम रमेश ने की थी।
योजना से पीएम मोदी के प्रभावित होने के बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय इसे दोबारा लांच करेगा। पीएम मोदी 10 नए फेलो को जोड़कर इसे रिलांच करेंगे।
इस अवसर पर वह पहले से जुडे़ सभी 213 फेलोशिप धारकों से उनका अनुभव सुनेंगे। दरअसल, सरकार को लगता है कि फेलो अपने-अपने जिलों में बेहतर काम कर रहे हैं।