फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोगड़िया का भड़काऊ भाषण, मुकदमा दर्ज

Fri, 30 Jan 2015 02:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता प्रवीण तोगड़िया और कार्यकर्ता जुगल किशोर के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में दो शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन


दोनों पर जिन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, उसमें गैर जमानती धाराएं भी शामिल हैं। शिकायत के मुताबिक जिले के रामपुरहाट और खरमदंगा में बुधवार को विहिप के दो अलग-अलग कार्यक्रमों में तोगड़िया और जुगल किशोर ने भड़काऊ भाषण दिया था।

तृणमूल समर्थक भीम मुर्मु ने शिकायत दर्ज करवाई है और भाषण से सांप्रदायिक माहौल खराब होने की आशंका जताई है। राज्य विहिप नेता सचिंद्रनाथ सिंह ने बुधवार को बताया था कि कार्यक्रम में 150 ईसाई आदिवासियों को हिंदू धर्म मानने की शपथ दिलाई गई। हालांकि पुलिस ने अभी तक धर्मांतरण की कोई शिकायत मिलने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें