फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 68 पीपीएस के आईपीएस बनने पर मुहर

Tue, 27 Nov 2012 11:23 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के 68 पीपीएस अफसरों के प्रोन्नति से आईपीएस बनने पर विभागीय प्रोन्नति समिति ने मुहर लगा दी है। दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में सोमवार से शुरू हुई विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में प्रदेश की ओर से मुख्य सचिव जावेद उस्मानी और प्रमुख सचिव (गृह) आरएम श्रीवास्तव ने यूपी के अफसरों का पक्ष रखा।
विज्ञापन


दो दिन तक चलने वाली इस बैठक में मंगलवार को भी विभागीय प्रक्रिया चलेगी। इन नए आईपीएस अफसरों के नामों की सूची जल्दी ही जारी की जाएगी। इनकी नियुक्ति के आदेश बीस दिसंबर तक जारी होने की उम्मीद है।

सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग भवन में हुई इस बैठक में 1987 बैच तक के पीपीएस अफसरों के नाम रखे गए। यूपी की ओर से मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (गृह), आईजी कार्मिक समेत कई अफसरों ने करीब 147 नाम अपनी ओर से विभागीय प्रोन्नति समिति के सामने रखे थे।
विज्ञापन


गृह सचिव सुभाष शर्मा ने बताया कि चूंकि अभी 2009 से 2011 तक आईपीएस के यूपी में केवल 68 पद ही रिक्त हैं, इसलिए इन्हीं पदों को भरने के लिए डीपीसी हो रही है। इनमें वर्ष 2009 के कुछ ही पद रिक्त हैं इसलिए इसे 2009 ‘ए’ वर्ष नाम दिया गया है। बाकी वर्ष 2010 और 2011 के सभी रिक्त पदों को शामिल किया गया है। वहीं बैठक में करीब आधा दर्जन नामों को इसलिए मंजूरी नहीं दी जा सकी क्योंकि इनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है।

एनकाउंटर से साफ्टवेयर स्पेशलिस्ट तक होंगे आईपीएस
डीपीसी में जिन नामों को मंजूरी दी गई है। उनमें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से लेकर साफ्टवेयर और एंटी टेरेरिस्ट स्पेशलिस्ट शामिल हैं। इस सूची का पुख्ता खुलासा तो 15 दिसंबर तक अधिसूचना जारी होने तक हो पाएगा, लेकिन सूत्रों के मुताबिक सूची में कन्नौज के मौजूदा एएसपी और एनकांउटर स्पेशलिस्ट वीपी श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक बरेली डीपी श्रीवास्तव, एएसपी अरुण कुमार गुप्ता, विजय भूषण, सुभाष चन्द्र बघेल, मृगेन्द्र सिंह, जेके शाही, राजू बाबू सिंह, अनिल कुमार राय, एसपी सिटी कानपुर रतनकांत पाण्डेय, डा. उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, उमेश कुमार श्रीवास्तव के अलावा लखनऊ के तेज तर्रार एसपी क्राइम उमेश कुमार सिंह का नाम भी शामिल है।

इसके अलावा साफ्टवेयर और एंटी टेरेरिस्ट स्पेशलिस्ट के रूप में मशहूर एटीएस के एएसपी राजेश पाण्डेय, डीजीपी के पीआरओ राकेश कुमार सिंह, जेके शाही, श्रीपर्णा गांगुली, भरत सिंह, बद्री नारायण तिवारी, आरपी पाण्डेय, डीपी सिंह, ओपी श्रीवास्तव, लखनऊ के एसपी ट्रैफिक अरविन्द सेन, कैलाश नाथ मिश्रा का नाम भी सूची में शामिल हैं।

पीपीएस से पीपीएस पर डीपीसी 29-30 नवंबर को
गृह सचिव सुभाष शर्मा ने बताया कि 29 और 30 नवंबर को पीपीएस से पीपीएस के विभिन्न पदों पर प्रोन्नति के लिए विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक होगी। इसमें चार स्तरों पर प्रोन्नति दी जाएगी। इनमें डिप्टी एसपी से सीनियर डिप्टी एसपी, सीनियर डिप्टी एसपी से एडीशनल एसपी, एडीशनल एसपी से सीनियर एडीशनल एसपी के विशेष श्रेणी दो और एक पदों पर प्रोन्नति दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें