फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीत ने खाली नहीं किया बंगला, बिजली कटी

Sun, 14 Sep 2014 09:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को पूर्व सांसद अजीत सिंह के घर की बिजली और पानी की सप्लाई को काट दिया गया है। इसके बावजूद भी अजीत सिंह ने घर खाली करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


अजीत सिंह के घर की बिजली और पानी की सप्लाई को काटे जाने से उनके समर्थक काफी नाराज हैं। उन्होंने कहा कि अजीत सिंह के साथ ऐसी कार्रवाई उचित नहीं है।

अजीत सिंह को यूपीए सरकार ने लोक सभा चुनाव जीतने के बाद यह बंगला अलॉट किया था। यह बंगला तुगलक रोड पर स्थित है।
विज्ञापन

पहले भी जारी किये गए नोटिस

बंगला खाली करने को लेकर अजीत सिंह को कई बार नोटिस दिया गया है। महीने की शुरुआत में समय सीमा खत्म होने के बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम बंगला खाली करवाने के लिए अजीत सिंह के घर पहुंची थी। परंतु अजीत स‌िंह के समर्थकों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। जिस कारण पुलिस टीम को वापस लौटना पड़ा।

अजीत सिंह को जुलाई में ही घर खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। इस बार अजीत सिंह का यह बंगला खेल मंत्री को अलॉट किया गया है। खेल मंत्री अभी एक प्राइवेट गेस्ट हाउस में रह रहे हैं।

75 साल के जाट नेता अजीत सिंह राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अध्यक्ष हैं। वह 1999 से बागपत से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार छोड़कर वो कभी यहां से चुनाव नहीं हारे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें