नेशनल हेराल्ड मामले में इनकम टैक्स विभाग की तरफ से भेजे गए नोटिस पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा कि राजनीतिक बदले के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कहा कि हमें इनकम टैक्स विभाग का नोटिस मिला है। कांग्रेस पार्टी को यह नोटिस एक राजनीतिक साजिश के तहत भेजा गया है।
कांग्रेस अध्यक्षा ने कहा कि इससे कांग्रेस को सत्ता में वापसी में मदद मिलेगी। हम आने वाले दिनों में और मजबूत होकर उभरेंगे। अब हम मजबूत होकर फिर से सत्ता में आएंगे।
कांग्रेस को हो सकती है परेशानी
हेराल्ड नेशनल अखबार मामले में पटियाला कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस मामले में कोर्ट ने बीते दिनों सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समन जारी किया है। यदि इस मामले में आरोप सही साबित होते हैं तो कांग्रेस को मिलने वाले राजनीतिक चंदे को आयकर की छूट मिलना बंद हो सकती है।
इस मामले में दिल्ली के पटियाला हाईकोर्ट ने 26 जून को कोर्ट ने समन जारी किया था। इनकम टैक्स और आरपीए अधिनियम के अनुसार, कोई भी राजनैतिक पार्टी किसी व्यवसाय और फंड में निवेश नहीं कर सकती। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस मामले की जांच आयकर विभाग से करवाने के लिए वित्तमंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखा था।
क्या है पूरा मामला?
कांग्रेस पर आरोप है कि नवंबर, 2012 में नेशनल हेराल्ड के प्रकाशक एसोसिएट जर्नल को 90 करोड़ रुपये का ब्याज रहित कर्ज दिया गया था और नियमों के मुताबिक राजनैतिक पार्टी इस तरह का कर्ज नहीं दे सकती।
हालांकि इस मामले में कांग्रेस ने कहा है कि कर्ज सभी कानूनों का पालन करते हुए दिया गया है। कांग्रेस को राजनीतिक पार्टी होने के नाते चंदे पर आयकर से छूट प्राप्त है।
ऋण लेने के बाद एसोसिएट जर्नल का अधिग्रहण यंग इंडिया नाम की एक नई कंपनी ने कर लिया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की 76 फीसदी हिस्सेदारी है।
'हम मजबूत होकर सत्ता में आएंगे'