हाल ही में भारत-पाकिस्तान की समुद्री सीमा पर पोरबंदर के पास एक पाकिस्तानी नौका ने खुद को धमाके से उड़ा लिया था। माना जा रहा है कि इस नौका में विस्फोटक और आतंकी थे, जिसने पीछा किए जाने पर खुद को उड़ा लिया था। अब इस टेरर बोट को लेकर सियासी जंग शुरू हो गई है।
रविवार को कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने बीजेपी पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि सरकार के पास इसका क्या सबूत है कि उस बोट में आतंकी ही थे? अजय कुमार ने आरोप लगाया है कि सरकार जनता को गुमराह कर रही है। बीजेपी भारत पर किसी आतंकी हमले को नाकाम करने का सिर्फ क्रेडिट लेना चाहती है। वे बोले कि उस बोट में स्मग्लर हो सकते थे।
अजय कुमार के इस आरोप के बाद बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस को आड़े हाथों ले लिया है। वे बोले कि कांग्रेस इस तरह के सवाल खड़े कर के पाकिस्तान की मदद कर रही है। वे बोले कि कांग्रेस पाकिस्तान को ऑक्सीजन देने का काम कर रही है।