फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता, लालू और अखिलेश सब करेंगे फेसबुकिया प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अब आम जनता फेसबुक के माध्यम से सीधे नेताओं से सवाल कर सकती है।
विज्ञापन


आगामी आम चुनावों की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव और अखिलेश यादव जैसे शीर्ष नेता अगले महीने से चुनावी एजेंडे पर चर्चा के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल करेंगे।

‘फेसबुक टॉक्स लाइव’ की शुरुआत

इसके लिए फेसबुक ने नई सेवा, ‘फेसबुक टॉक्स लाइव’ की शुरुआत की है, जिसके जरिए यूजर्स लोकसभा चुनावों के महत्वपूर्ण दावेदारों से सीधे सवाल पूछ सकते हैं।

सोशल साइट की पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर (भारत व दक्षिण एशिया) अंखी दास ने एक बयान में कहा, ‘फेसबुक टॉक्स लाइव के माध्यम से आप नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और लालू प्रसाद यादव से भारत में सरकार चलाने की उनकी नीति और उनकी प्राथमिकताओं व एजेंडे के बारे में सवाल कर सकते हैं।’

आप भी पूछ सकते हैं सवाल

फेसबुक यूजर्स गुरुवार से फेसबुक के विशेष पेज पर नेताओं के लिए अपने सवाल डाल सकते हैं। जानी मानी पत्रकार मधु त्रेहान सत्र की मेजबानी करने के अलावा उपयोगकर्ताओं की ओर से नेताओं से सवाल पूछेंगी।

इसका सीधा प्रसारण वेबसाइट के अलावा एक निजी टीवी चैनल पर भी किया जाएगा। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी इसके पहले मेहमान होंगे और इसका सीधा प्रसारण 3 मार्च को होगा।
विज्ञापन

चुनावों के ‌ल‌िए झोंका जोर

अनुमान है कि भारत में हर माह 9.3 करोड़ लोग फेसबुक पर सक्रिय रहते हैं। अंखी दास ने कहा कि वेबसाइट का फोकस हमेशा लोगों को चीजें साझा करने की ताकत देने के अलावा दुनिया को ज्यादा खुला और आपस में जुड़ा हुआ बनाने पर है।

इसी वजह से राजनीतिक दलों और नेताओं ने इसे प्रचार के लिए एक सक्रिय माध्यम माना और इस तरह फेसबुक देश के राजनीतिक तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें