फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी हिंसा: बवालियों की पहचान में जुटी पुलिस

Fri, 21 Sep 2012 09:04 AM IST
गाजियाबाद/मसूरी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी में हालात समान्य होने के बाद अब पुलिस खुराफातियों पर शिकंजा कसने जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ के अलावा पुलिस और खुफिया विभाग की टीम वीडियो फुटेज और समाचार पत्रों में प्रकाशित फोटो से पहचान कर रही है। पता चला है कि पुलिस ने कई उपद्रवियों की पहचान भी कर ली है। उधर, सातवें दिन कर्फ्यू में 10 घंटे की ढील दी गई। फिलहाल हालात सामान्य हैं। फिर भी एहतियात के लिए पुलिस-पीएसी बल इलाके में तैनात है। पहचाने गए उपद्रवियों की गिरफ्तारी पर अफसर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


रामविलास पासवान को यूपी गेट पर रोका
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान को मसूरी जाते समय रोक लिया गया। बिफरे रामविलास पासवान ने कहा कि मसूरी की घटना शर्मनाक है। उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार जब से बनी है तबसे लोगों का शोषण बढ़ गया है। इससे साबित होता है कि सरकार कानून व्यवस्था कायम करने में नाकाम हो रही है।

पासवान ने बताया कि मसूरी की घटना में पुलिस का गलत रवैया नजर आता है। पब्लिक के गुस्से को शांत करने के लिए गोली चलाना गलत है। लोगों को मुआवजा दिए जाने के स्थान पर उनपर मुकदमे ठोकें जा रहे हैं। खबरों से पता चल रहा है कि लोगों के दिलों में घटना का खौफ है। इस सबके बाद भी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
विज्ञापन


पासवान ने कहा कि सरकार को चाहिए कि लोगों पर लगाए गए मुकदमे हटाए। साथ ही घटना में जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिवार को मुआवजा दिया जाए। करीब दो घंटे तक रोकने के बाद एसपी सिटी शिवशंकर यादव ने उन्हें दिल्ली सीमा पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें