घर वालों की गैरमौजूदगी में सास की पिटाई करने वाली मंझनपुर की एक निर्दयी बहू के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खास बात यह है कि यह मुकदमा पति की ही तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया है।
एसओ का कहना है कि जांच के बाद विवाहिता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंझनपुर के चकनगर मोहल्ला निवासी झल्लर चौरसिया ने बताया कि घर पर उसके साथ उसकी मां भी रहती है।
वह बहुत बीमार और लाचार है। उसका आरोप है कि जब वह बाहर चला जाता है तो पत्नी उसकी मां की पिटाई करती है। यही नहीं अपनी करतूत छिपाने के लिए उसे बिस्तर से गिराकर जख्मी कर देती है ताकि ऐसा प्रतीत हो कि चोट उसके पीटने से नहीं बल्कि बिस्तर से गिरने से आई है। वह ऐसा आए दिन करती है। पूछने पर कहती कि जब वह काम में लग जाती है तो बिस्तर से गिरकर जख्मी हो जाती हैं।