फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अगर कोई छेड़े तो तुरंत जड़ दें तमाचा'

Tue, 12 Feb 2013 10:34 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के पास भले ही मनचलों को थप्पड़ रसीद करने का अधिकार नहीं हो, लेकिन पीड़िता के पास तो यह अधिकार है ही। मुंबई पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह का कुछ ऐसा ही मानना है।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के दौरान एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘पुलिस की अपनी सीमाएं हैं। उसके पास दोषी को डंडे से मारने का अधिकार नहीं है। यहां तक कि हमारे पास तो उन्हें थप्पड़ जड़ने का भी अधिकार नहीं है। अगर हम ऐसा करेंगे, तो मानवाधिकार संगठन वाले हमारे पीछे पड़ जाएंगे। मगर आप लोग बदतमीजी करने वालों को चांटा रसीद कर सकती हैं। हम कोई सवाल नहीं करेंगे और उसके खिलाफ मामला दर्ज करेंगे।’

कार्यक्रम में उपस्थित महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने कहा, ‘अगर पीड़ित महिला को पुलिस परेशान करती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’ उन्होंने पुलिस को सलाह देते हुए कहा, ‘हथियारों का उपयोग आम नागरिकों की रक्षा के लिए होता है। मगर इसका यह मतलब नहीं है कि आपके पास किसी को भी मारने का लाइसेंस मिल गया है। मगर कोई कानून आपको रोकता है, तो हम उसका ध्यान रखेंगे।’
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी और करिश्मा कपूर भी उपस्थित थीं। पिछले महीने पुलिस कमिश्नर के एक सर्कुलर के कारण विवाद पैदा हो गया था। उन्होंने सभी पुलिस थानों को निर्देश दिए थे कि सुनसान स्थानों पर किसी भी जोड़े को नहीं बैठने दिया जाए। मगर विवाद बढ़ते देख जल्द ही इसे वापस ले लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें