फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी से बचने के लिए 'अंतर्ध्यान' हो गए आसाराम

Sat, 31 Aug 2013 12:25 PM IST
जयपुर/भोपाल/ब्यूरो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेप मामले में फंसे आसाराम शुक्रवार को पुलिस के सामने पेश होने की बजाय ‘लापता’ हो गए।
विज्ञापन


आसाराम के पहले भोपाल से दिल्ली रवाना होने और भोपाल से इंदौर पहुंचने की सूचना मिली। लेकिन आसाराम कहां हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। देर रात उनसे पूछताछ करने और उन्हें गिरफ्तार करने पुलिस की एक टीम भोपाल भी पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि कई टीमें आसाराम की तलाश में जुटी हुई हैं। जोधपुर पुलिस ने आसाराम को 30 अगस्त तक पेश होने का समन जारी किया था। पुलिस ने कहा है कि आसाराम जहां भी होंगे, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले आसाराम ने खुद के बीमार होने का हवाला देते हुए पेश होने के लिए मोहलत मांगी थी, जिसे पुलिस ने ठुकरा दिया।

आसाराम ने गिरफ्तारी से बचने के लिए गुजरात हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था। लेकिन कोर्ट के रुख को देखते हुए उन्हें अपनी अर्जी वापस लेनी पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें