फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जहरीली चाय बेचने वाला नहीं बन सकता प्रधानमंत्री'

Sun, 19 Jan 2014 07:32 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में नरेंद्र मोदी के हमलों के खिलाफ कांग्रेस और जनता दल यूनाइटेड ने मिलकर मोर्चा खोला है।
विज्ञापन


इस जुबानी जंग में जनता दल यूनाइटेड ने मोदी को जहरीली चाय बेचने वाला करार दिया है। पार्टी ने कहा है कि ऐसी चाय बेचने वाले को देश का प्रधान मंत्री नहीं होना चाहिए।

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता केसी त्यागी ने रविवार को कहा कि इस तरह की जहरीली चाय बेचने वाले शख्स को पीएम नहीं बनाया जाना चाहिए। दरअसल मोदी ने गुजरात के जरिये इसी तरह की चाय बेची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्यागी ने कहा कि एक चाय बेचने वाला लड़का देश का पीएम बन सकता है लेकिन जहरीली चाय बेचने वाला नहीं।

वहीं, कांग्रेस नेता और सूचना व प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि भाजपा सिर्फ पीएम पद का उम्मीदवार देती है जबकि कांग्रेस देश को मजबूत प्रधानमंत्री देती है। उन्हें पूरा विश्वास है कांग्रेस को लोगों का एक बार फिर समर्थन मिलेगा और उसे लोकसभा चुनाव में जीत हासिल होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें