लेखकों की असुरक्षा और देश के मौजूदा हालात से नाखुश मशहूर शायर व लेखक मुनव्वर राणा ने भी साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटा दिया है।
एक टीवी चैनल के लाइव कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अकादमी का यह सम्मान लौटाया। सम्मान लौटाते वक्त मुन्नवर राणा ने कहा कि वे देश की मौजूदा हालात से व्यथित और मायूस हैं जिस कारण उन्होंने यह फैसला लिया।
रविवार को टीवी चैनल एबीपी के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे नामी शायर मुन्नवर राणा ने साहित्य अकादमी पुरस्कार के साथ एक लाख का चैक भी लौटा दिया।