फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजाता का ‘अनुरोध पत्र’ स्वीकार नहीं कर रहा पीएमओ

Sun, 01 Feb 2015 08:28 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विदेश सचिव सुजाता सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय उनके समय से पहले अवकाश लेने संबंधी ‘अनुरोध पत्र’ को स्वीकार नहीं कर रहा। पत्र में सुजाता ने लिखा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर ऐसा कर रही हैं। पीएमओ चाहता है कि वह अनुरोध पत्र से पीएम के निर्देश वाली बात हटा दें।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि पिछले दिनों सुजाता को कार्यकाल खत्म होने से पहले ही विदेश सचिव पद से हटा दिया गया। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सुजाता ने कहा कि 28 जनवरी को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनसे कहा कि पीएम मोदी एस जयशंकर को विदेश सचिव बनाना चाहते हैं।

इसके बाद उसी दिन शाम को उन्होंने खुद को पीएम के निर्देश पर समय से पहले सेवा से मुक्त किए जाने संबंधी एक अनुरोध पत्र भेज दिया। लेकिन, प्रधानमंत्री कार्यालय से उनके पास फोन आया कि वह पत्र से पीएम मोदी के निर्देश वाली बात हटा दें।
विज्ञापन


पूर्व विदेश सचिव ने स्पष्ट किया कि वह पत्र से प्रधानमंत्री के निर्देश वाले संदर्भ को नहीं हटाएंगी। सुजाता ने कहा कि उन्होंने पीएम के निर्देश पर ऐसा किया और एक अच्छे लोक प्रशासक के रूप में उन्होंने निर्देश का पालन किया।

एक सवाल पर सुजाता ने दावा किया कि सरकार के अंदर कुछ लोग उनके खिलाफ मीडिया में खबरें छपवा रहे हैं, लेकिन वह पत्रकारों को गोपनीय सूचनाएं देने में भरोसा नहीं करती हैं। उन्होंने कोई और पद स्वीकार नहीं करने का संकेत देते हुए कहा कि उनके तरफ से यह मामला बंद हो चुका है और वह बागवानी पर अपना ध्यान लगा रही हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें