फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की अग्नि-5 अब करेगी चीन तक मार

Sat, 31 Jan 2015 06:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सामरिक क्षेत्र में लगातार बढोत्तरी कर रहे भारत के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। भारत ने अपनी सबसे मजबूत अंतर महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया। पांच हजार किलोमीटर तक की मारक क्षमता रखने वाली इस शक्तिशाली मिसाईल की जद में चीन और पाकिस्तान का काफी बड़ा हिस्सा आता है।
विज्ञापन


परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-5 का ओडिसा के बालासोर तट से सफल परीक्षण किया गया। इससे पहले भी इस मिसाल के दो सफल परीक्षण किए जा चुके हैं। माना जा रहा है कि इसकी मारक क्षमता बढ़ाकर दस हजार किलोमीटर तक भी की जा सकती है।

एक टन वजनी परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-5 मात्र 20 मिनट में पांच हजार किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है। अग्नि-5 की सफलता को रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें