फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के विकास पर पीएमओ की नजर

Fri, 25 Jul 2014 07:25 AM IST
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के विकास कार्यक्रमों पर पीएमओ की भी नजर है। प्रधानमंत्री के ज्वाइंट सेक्रेटरी एके शर्मा ने सूबे के मुख्य सचिव आलोक रंजन और जिलाधिकारी प्रांजल यादव को पत्र जारी करते हुए कहा है कि वाराणसी के विकास कार्यक्रमों की प्रगति से उन्हें भी अवगत कराते रहें।
विज्ञापन


पीएमओ के इस निर्देश के बाद अब विकास कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाने लगी है। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त को विकास कार्यक्रमों से संबंधित आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के समय महापौर रामगोपाल मोहले ने वाराणसी की सड़क, सीवर, जलभराव, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, सौर ऊर्जा संचालित स्ट्रीट लाइट, पार्किंग, परिवहन, पर्यटन, उद्योग और आईटी पार्क के विस्तार पर बात की थी। साथ ही, शैक्षिक संस्थानों, ऐतिहासिक-पुरातात्विक स्थलों के विकास और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देने संबंधी कार्यों पर ध्यान दिए जाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

पीएमओ ने मांगी वाराणसी के प्रगति की जानकारी

इसके अलावा नगर क्षेत्र में वर्तमान में जारी और प्रस्तावित विकास कार्यों के बारे में भी महापौर ने प्रधानमंत्री के समक्ष लेखा-जोखा प्रस्तुत किया था। इसके आधार पर अब प्रधानमंत्री के ज्वाइंट सेक्रेटरी ने विकास कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी जिला प्रशासन और सूबे के मुख्य सचिव से समय-समय पर उपलब्ध कराते रहने को कहा है।

नगर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी का कहना है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुख्य सचिव और जिलाधिकारी को पत्र भेज कर वाराणसी की आधारभूत संरचना, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, विरासत, सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यावरण क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी मांगी है। इस संदर्भ में मिले निर्देश के अनुसार अपर नगर आयुक्त को आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दे दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें